बदायूॅं जनमत। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख़्तार अहमद बाबा ने लालपुल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा की गणतंत्र दिवस भारत की राष्ट्रीय यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसी दिन 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ। इसके साथ ही देश की ‘संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य’ के रूप में औपचारिक तौर पर स्थापना हुई। बेशक, 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिलने के साथ ही भारत में औपनिवेशिक शासन का अंत हो गया था। लेकिन कानून, संस्थागत जवाबदेही और नागरिकों की इच्छा पर आधारित स्वशासन के रूप में भारत का परिवर्तन संविधान को स्वीकार किए जाने के साथ ही पूरा हुआ राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद 1929 में पूर्ण स्वराज की मांग औपचारिक राजनीतिक लक्ष्य बन गई। भारतीयों ने 26 जनवरी, 1930 को समूचे देश में पूर्ण स्वराज दिवस मनाया।
इस मौके पर सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी, वासुदेव सागर, रामूर्ति सागर, सब्बू खान, विनोद कुमार, ज़ीशान फारूकी, रूमी अंसारी, साधु सिंह, शान अल्वी आदि मौजूद रहे।




