बदायूॅं जनमत। आगामी त्योहार रमज़ान, महाशिवरात्रि और होली के मद्देनजर उसहैत थाने में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के दर्जनों जिम्मेदार लोगों ने सहभागिता की।
उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई पीस कमेटी की बैठक में समस्याओं पर गहनता से चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने रमज़ान के पवित्र माह में किसी को परेशानी न होने की अपील की, उन्होंने कहा कि कम आवाज़ के साथ इबादत करें। वहीं महाशिवरात्रि पर नगर व क्षेत्र के सभी शिवालयों पर चाक चौबंद व्यवस्था रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आप अच्छी व्यवस्था रखिए हम अच्छी सुरक्षा देंगें।
इसके अलावा होली के त्योहार को लेकर किसी भी तरह की खुराफात और नशे से बचने को कहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि खुराफातियों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। अगर कोई खुराफात करेंगे तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी लोगों आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
बैठक में चेयरमैन नबाव हसन, पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप, पूर्व प्रधान महेश गुप्ता, उसहैत जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती असगर अली, बीच वाली मस्जिद के मंसूर कादरी, हशमत अली खलीफा, ज़ीशान खान, हाफ़िज़ जुनैद, प्रधान रमजानी, सभासद अलीजान मास्टर, हसरत फारूकी, राजीव भारद्वाज, अशोक, जाकिर मंसूरी समेत कई गांव के प्रधान और धर्मगुरु मौजूद रहे।


