बीआईएमटी कालेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता; पहले दिन किक्रेट, खो-खो का आयोजन, BIMT नाइट राइडर्स जीता

खेल

बदायूँ जनमत। बीआईएमटी कालेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंधल, विकास आहूजा व महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया द्वारा सयुंक्त रूप से माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्र्पाचन कर किया गया। तत्पश्चात सभी प्रतियोगी विधार्थियों तथा महाविद्यालय संकाय शिक्षकों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी का आयोजन किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच बीआईएमटी राॅयल्स तथा बीआईएमटी इण्डियन्स के बीच खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए बीआईएमटी राॅयल्स ने 105 रन बनाये। जिसमें राधव ने सर्वाधिक 65 रनों का योगदान दिया, जिसमे 5 छक्के व 6 चैके शमिल थें। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीआईएमटी इण्डियन्स केवल 62 रन ही बना सकी। जिसमे चित्रांश ने 18 रनों का योगदान दिया। सुमित ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 03 विकेट चटकायें, इस मेच के मेन ऑफ दा मेच राघव रहे। दूसरा मेच बीआईएमटी नाइट राइडर्स और बीआईएमटी सुपर किंग्स के बीच हुआ। जिसमें हस्साम के 37 व विवेक के 23 रनों की बदोलत बीआईएमटी सुपर किंग्स ने 79 रन बनाये। जबाब में बीआईएमटी नाइट राइडर्स ने एक ओबर शेष रहते हुए मेन ऑफ दा मेच प्रणव के 22 तथा नवी आलम के 12 रनों की मदद से यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
सेमीफाइनल मेच बीआईएमटी नाइट राइडर्स तथा डेयर डेविल्स के बीच हुआ। जिसमें बीआईएमटी नाइट राइडर्स के कप्तान प्रणव ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी का फेसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। गेंदबाज मेन ऑफ दा मैच आकाश की घातक गेंदबाजी ने डेयर डेविल्स को 40 रनों के स्कोर पर रोक दिया। आकाश ने 2 ओवर मे मात्र 7 रन देकर 3 विकिट लिए। इस लक्ष्य को बीआईएमटी नाइट राइडर्स ने देवांश के 17 तथा प्रणव के 16 रनों की मदद से एक ओवर शेष रहते हुए जीत दर्ज की।
फाइनल मेच बीआईएमटी नाइट राइडर्स व राॅयल्स के बीच हुआ। जिसमे पहले खेलते हुए बीआईएमटी नाइट राइडर्स ने 6 ओवर में 34 रन बनाये। सुमित ने शनदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकिट चटकायें। बीआईएमटी नाइट राइडर्स की ओर से अरविन्द ने सर्वाधिक 14 रन बनाये। इस छोटे लक्ष्य को बचाते हुए बीआईएमटी नाइट राइडर्स ने नेल बाइटिंग फिनिश के साथ एक रन से फाइनल मेच जीत लिया, फाइनल में मेन ऑफ दा मेच नदीम रहें। जिन्होंने 3 विकिट चटकायें।
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में आदित्य वर्मा, किशन सिंह, सूरज पाठक, धु्रव साहू, प्रेम शर्मा, काशान, रितिक गुप्ता और दिव्यांश की टीम विजयी रही। जवकि अनय प्रताप, अभिनव, पीयूष, चेतन, अंश राठौर, सूर्यांश मिश्रा और हिमांशु की टीम उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग सना, अंशिका, नैना, सजल, खुशी, महविस, रश्मी की टीम विजेता रही जवकि निर्जला, वैष्नवी, रीतू, प्रीति,कौशिकी,तरू,अनन्या की टीम उप विजेता रही।
खो-खो प्रतियोगिता में रितु, निर्जला, संध्या, तरू, अनन्या, वैष्नवी, कौशिकी, सृष्टि, प्रीति की टीम विजेता रही जवकि नेहाल सागर, प्रतिभा, गीता, सना, अंशिका पटेल, नैना, खुशी, मेहविश, वैष्नवी मिश्रा व सोनी की टीम उप विजेता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *