रुदायन कांड पर आबिद रज़ा ने SSP को लिखा पत्र; घटना पर अफसोस जताया, आरोपी पर NSS लगने की मांग

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने प्रेसवार्ता में कहा कि रुदायन में जो घटना हुई वह बेहद अफसोस जनक है, इंसानियत को कलंकित करने वाली है। इस सम्बन्ध में एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि रुदायन में जो हुआ वह खुलेआम गुण्डागर्दी है। आरोपी पर एनएसए लगना चाहिए ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति कोई दोबारा करने की हिम्मत ना कर सके। रुदायन में जो हुआ वह मामला सिर्फ मारपीट का नहीं है बल्कि पूरे इलाके को नफरत की आग में झोंकने की एक साजिश थी। आरोपी ने ना केवल मारपीट की बल्कि आरोपी में इस घटना की वीडियो बनाकर वायरल भी की, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह इस घटना में शर्मिंदा होने की जगह गर्व महसूस कर रहा है। यह समाज के लिए बेहद चिंताजनक बात है।
उन्होंने कहा जिले के हिन्दु व मुसलमान बेहद समझदार है। सेकुलर हिन्दु भाईयों ने भी इस घटना की घोर निंदा की है। इसलिए नफरत पैदा करने वाले लोगों को इस मुद्दे पर कामयाबी नहीं मिली। हम जिले के विशेष तौर पर सत्ता के जनप्रतिनिधियों (भाजपा) से एक सवाल करना चाहता है कि वह इस घटना पर अपना ब्यान जारी करके बताए कि यह घटना सही है या गलत। जो मुद्दा पूरे प्रदेश की मीडिया पर सुर्खियों में चल रहा है। इस मुद्दे पर जिले में भाजपा जनप्रतिनिधि खामोश क्यूं है। सत्ता या विपक्ष राजनीति का एक हिस्सा है, चुनाव अपनी जगह है, राजनीति अपनी जगह है, विचारधारा अपनी जगह है। इंसानियत और मानवता के लिए पक्ष-विपक्ष को एक राय होना चाहिए। इस घटना ने पूरे बदायूँ जिले को पूरे प्रदेश में कलंकित किया है। इसलिए सत्ता के नेता जो “सबका साथ सबका विकास” का नारा देते हैं उनका ब्यान आना चाहिए। हम और जिले के सेकुलर हिन्दु व मुसलमान रूदायन की घटना पर सत्ता के जनप्रतिनिधियों का नजरिया जानना चाहते है।
कभी शंकराचार्य जी के साथियों का अपमान हो रहा है कभी टोपी-दाढ़ी देखकर मारपीट की जा रही, कभी ईसाई समुदाय का अपमान हो रहा है। यह देश किस तरफ जा रहा है। क्या देश के हिन्दु, मुसलमान, सिख, ईसाईयों ने देश की आजादी के लिए यह दिन देखने के लिए अपनी जिन्दगी की कुर्बानी दी थी। देश के लिए शहीदों को रुदायन जैसी घटना से उनकी आत्मा को तकलीफ होती होगी।
हमारी पुलिस प्रशासन से मांग है कि रुदायन की घटना के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एनएसए लगना चाहिए क्योंकि क्योंकि यह घटना दिखने में भले ही मारपीट की दिख रही है लेकिन यह घटना पूरे जिले को नफरत की आग में झोंकने की कोशिश व साजिश थी। इस घटना के माध्यम से आरोपी धार्मिक भावनाओं को भड़काना चाहता था दो समुदाय को आपस में लड़ाना चाहता था सेकुलर लोगों ने इसकी घिनौनी चाल को नाकाम कर दिया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *