डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये की कीमत को लेकर धर्मेंद्र यादव ने संसद में मोदी सरकार को घेरा

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज संसद में डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती हुई कीमत का महत्वपूर्ण मुद्दा जोरदार तरीक़े से उठाया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा धर्मेंद्र यादव को टोके जाने पर उनसे जोरदार बहस हुई।
सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मैं वित्त राज्य मंत्री का जवाब बहुत ध्यान से सुन रहा था और हम अपनी बात नहीं कह रहे परंतु पूरा देश प्रधानमंत्री की मन की बात को बहुत ध्यान से सुनता है, उन्होंने कहा था कि जब रुपये की कीमत घटती है तो देश की साख भी गिरती है। धर्मेंद्र यादव ने वित्त राज्य मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रही है आज डॉलर के सामने रुपए की कीमत साठ रुपए से चौरानवे रुपये हो गई है, क्या रुपए की कीमत गिरने के साथ प्रधानमंत्री की साख गिर रही है❓चुनाव जीतने के लिए आपके चुनावी जुमले कुछ और होते है और देश की नीतियां बनाते समय सिद्धांत कुछ और होते हैं। वित्त मंत्री ने जवाब में कुछ देशों का उदाहरण दिया है जिसमें दक्षिण कोरियाई मुद्रा, थाई- वाट, फिलीपींस की मुद्रा पैसे से हमारे देश के रुपए की तुलना की गई है, सरकार के लोग दिन रात झूठा भाषण दे रहे हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था दूनी और तिगुनी हो गई है। वो दिन कब आएगा जब हमारे देश की मुद्रा की तुलना डॉलर, पाउंड और यूरो जैसी मजबूत मुद्राओं से की जाएगी, हमारी तुलना विकसित देशों से कब की जाएगी?

सपा नेता व सांसद धर्मेंद्र यादव : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *