बदायूॅं जनमत। सैदपुर नगर में स्थित नूरी रज़ा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान के मशहूर शायर व प्रोफेसर डॉ. शफीक उर रहमान बरकाती उर्दू विभाग अध्यक्ष सादात डिग्री कालेज सिरसी ने शिरकत की।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा इंसान का सबसे कीमती ज़ेवर है, जिससे उसकी ज़िंदगी संवरती है और समाज में उसका सम्मान बढ़ता है। वहीं फरमान अब्बासी रिचर्च स्कॉलर MJP यूनिवर्सिटी बरेली ने अपने संबोधन में कहा कि इंसान सबसे अच्छा अपनी शिक्षा के अलावा अपने व्यवहार से बनता है। आज के दौर में बेटियों को शिक्षा जरूर दिलाएं।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में हल्का इंचार्ज उम्मेद सिंह पोसवाल, सीएचसी के एमओ डॉक्टर तौसीफ रज़ा खान, बीपीएम नवेद अहमद, मुफ्ती शाने आलम मिस्बाही, संविलियन विद्यालय की सहायक अध्यापिका उपासना शर्मा, प्रगति कमल, केके कॉन्वेंट स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर जीशान सिद्दीकी पत्रकार आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने अपने विचार रखे और उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में आयत गय्यूब, आयत नूर, सलोनी, साकिब, अर्पण, अमित, साधना, साहिबा ,अफनान, मुईन, आरिफा, रोमन खान रिफ़ा खान शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर हैदर, अली, अरमान अली, आमीनिका, हिफजान, रज़ा, आसिया, अयान खां, शनिव अली, हिमांशु पाल, फराज़, फैज़ कुरैशी और साइमा बी रहे। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में विपुल, उरूज बी, आयत आमिल, फरहान, समायरा, साधना, सुब्हान साकिब, फरहनाज़, बिलाल, समन और उमामा फैजान खां के नाम शामिल हैं। शायरीन सय्यद ने स्कूल टॉप किया। कार्यक्रम का संचालन इकरार हुसैन ने कुशलता पूर्वक किया, जबकि अध्यक्षता विद्यालय संस्थापक जाहिद हुसैन नूरी ने की। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्कूल मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य एसएच कुरैशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अब्दुल वाहिद हुसैन, मिस निशु, रश्मि शर्मा, जैनब, आमिना फातिमा, नौशीन, तहुर फातिमा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

