उसहैत में गल्ला आढ़त से तीसरी बार चोरी; 3 लाख कीमत की सरसों गायब, पुलिस की सुस्ती बनी चोरों की मददगार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक माह में चोरों ने एक गल्ला आढ़त को तीसरी बार निशाना बनाया है। इस बार चोर पिकअप की मदद से करीब तीन लाख रूपये कीमत की सरसों ले गये। साथ ही सीसीटीवी कैमरा और कुछ रुपये भी चोरी होने का दावा किया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या नौ निवासी अमन भारद्वाज पुत्र राम बहादुर की कादरचौक रोड पर गायत्री इंटर कॉलेज के बराबर में बाला जी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गल्ले की आढ़त है। पीड़ित अमन भारद्वाज ने बताया कि उनकी आढ़त में एक माह में तीसरी बार चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि बीती रात्रि किसी समय अज्ञात चोर दुकान का शटर काटकर दुकान में रखीं सरसों की 80 बोरी (3 लाख कीमत) चोरी कर ले गये। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा और कुछ रुपये भी चोरी हुए हैं।
चोरी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा करने का पूरा प्रयास होगा। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की सुस्ती ने बढ़ाया चोरों का हौसला…

उसहैत में पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिसके चलते पुलिस ने एक माह तीसरी बार आढ़त को अपना निशाना बनाया है। इसके अलावा थाना क्षेत्र से कुछ बाइकें भी चोरी हुई हैं। लोगों का कहना है कि पहली चोरी पर ही पुलिस अगर सख़्त एक्शन लेती तो आज इतनी बड़ी चोरी नहीं होती। वहीं सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में एक पिकअप वाहन बोरी भरकर ले जाते देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *