बदायूॅं जनमत। कस्बा सैदपुर का सबसे बड़ा और सबसे पुराना इस्लामी बहनों का मदरसा इसलाहुल बनात जामिया खदीजतुल कुबरा में आलिमा की पढ़ाई करने वाली इस्लामी बहनों ने कोर्स के साथ-साथ हाई स्कूल (10 वीं) की परीक्षा भी पास की है। मदरसा जामिया खदीजतुल कुबरा जिले भर का एकमात्र ऐसा मदरसा है जिसमें बच्चियों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी दी जा रही है।
हाई स्कूल में अच्छे अंक लाने पर बच्चियों को दुनियावी तालीम देने वाले टीचर खालिद सर और सन्नी सर को मदरसे की ओर से फूल मालाएं पहनाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि मदरसा हजरत मौलाना मुम्ताज हैदर साहब की सरपरस्ती में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान हज़रत ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हमारे मदरसे के बच्चे और बच्चियां हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करें। उन्होंने कहा कि मरहूम मुम्ताज सेठ साहब ने मदरसे को क़ायम करने के लिए अहम रोल अदा किया था। अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाए और कियामत तक इसका सबाब अता करे।
इन बच्चियों ने किया हाई स्कूल…
मदरसा जामिया खदीजतुल कुबरा में आलिमा की तालीम हासिल करने वाली कस्बा उसहैत की अमरीन, दबतोरा की शादमा, दूबो की हिबा खान, सैदपुर की अलैना और उमरा, आंवला की शिफा, शीशगढ़ की शबनूर और मारहरा शरीफ की इफ्फत ने हाई स्कूल पास किया है। मदरसे की सभी जिम्मेदारों ने सभी की मुबारकबाद पेश की है।

