बदायूॅं जनमत। आगामी 09 मई को प्रातः 10 बजे से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में मोहम्मद कमर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं सुमन तिवारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट गण के फौजदारी वाद, शमनीय वाद, चैक बांउस आदि से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, लघुवाद, सिविल वाद व अन्य प्रकार केे वाद निस्तारण के लिए बैठक आहूत की गई।
इसके अतिरिक्त, आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अधिकाधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालतके सफल आयोजन के लिए समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण की भी बैठक की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विवादों का सरल, सुलभ एवं शीघ्र निस्तारण कराएं।

