आंधी के दौरान दुकान के मलबे में दबकर बेहटा के युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। रोजी रोटी के लिए घर से दूर गये युवक की आंधी के दौरान गिरे अस्थायी दुकान के मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतक की एक साल पहले शादी हुई थी। रविवार को उसके शव को गांव लाया गया। जिसके बाद कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जानकारी के अनुसार, कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबरनगर निवासी अरमान (28 वर्ष) पुत्र ईमानदार जयपुर में कबाड़ का काम करता है। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह अपनी अस्थायी दुकान में सोया हुआ था। शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान उसकी अस्थायी दुकान गिर गई। दुकान के मलबे में दबकर अरमान की मौत हो गई। काफी देर बाद उसके जानने वाले दुकान की ओर गये, उन्होंने उसे मलबे के नीचे से निकाला।
घर वालों को जब हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। रविवार सुबह अरमान के शव को गांव बेहटा डंबरनगर लाया गया। शव को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। दोपहर बाद उसे सुपुर्द ए खाक किया गया। बताया गया कि करीब एक साल पहले अरमान की शादी गांव की ही एक लड़की के साथ हुई थी। उसका रो रोकर बुरा हाल है।

 

दुकान की वीडियो देखिए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *