प्रधान के भाई के मकान पर बुल्डोजर एक्शन, होलिका दहन स्थल पर अवैध निर्माण का आरोप

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इकरी में होली दहन स्थल की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस संबंध में शिकायतें की जा रही थीं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में होली दहन के लिए निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर लिया गया था। इसके चलते प्रत्येक वर्ष होलिका दहन को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा।
डीएम के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गांव पहुंची और बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि यह निर्माण ग्राम प्रधान के भाई तन्ना अंसारी का था। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *