बदायूॅं जनमत। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा की मौजूदगी वार्ड संख्या 28 हकीमगंज से उपचुनाव में विजयी सभासद आफरीदी ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह में एसडीएम मोहित कुमार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम ने नवनिर्वाचित सभासद से वार्ड की समस्याओं और नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा उन्हें विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
नवनिर्वाचित सभासद आफरीदी ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनाव में मिले समर्थन और विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सभासद रवि, भागदेवी, भूदेवी चंदेल, प्रेमलता सिंह, लियाकत अली, ममता, राजीव नारायण रायजादा, शाजमा, मोहम्मद अनवर, अनवर खां, मनोज, किशोर, जया, जीनत बी उर्फ जीनत बेगम समेत सभी सभासद और कर्मचारी मौजद रहे।


