बदायूॅं जनमत। सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर PDA का प्रचार लगातार कर रहे हैं। वहीं शेखूपुर विधानसभा की जनता पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से बार बार शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध कर रही है। शेखूपुर की जनता की मांग बन चुके है पूर्व मंत्री आबिद रज़ा क्योंकि शेखुपुर की जनता जानती है कि जहां से आबिद रज़ा चुनाव लड़ते हैं विधायक बनते है वहां की आम जनता का वह बहुत ख्याल रखते है। चूंकि आबिद रज़ा तेजतर्रार, संघर्षशील नेता है इसीलिए शेखुपुर की जनता चाहती है कि आबिद रज़ा 2027 का चुनाव शेखुपुर विधानसभा से लड़े। जनता के इसी अनुरोध पर पूर्व मंत्री आबिद गांव गांव पहुंचकर जनता से पूछ रहे हैं। जनता दीवानगी के साथ हाथ उठाकर यह कह रही है कि आप यहां से चुनाव लड़िये, आप ही यहां से चुनाव जीत सकते हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखुपुर विधानसभा के ग्राम बेहटा डंबरनगर, मोहम्मदगंज समेत बिलहरी, मसूदपुरा, छोटी गौरामई, मई बूचन, उघैनी में PDA के प्रचार के लिए जनसभा की। आबिद रज़ा की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी तथा हार फूलों से ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का स्वागत किया। सभी गांवों में गांव की आम जनता ने आबिद रज़ा का ढोल नगाड़ों, छतों से फूलों की वर्षा, फूलमाला डालकर भव्य स्वागत किया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपने संबोधन मे कहा कि शेखुपुर की जनता के वोट का हक जो बनता था यह सच है की उसे नहीं निभाया गया बल्कि शेखुपुर की जनता का सियासी शहूर खत्म किया गया, उन्हें सियासी गुलाम बनाया गया, सत्ता का डर दिखाया गया, मगर काम कोई नहीं किया गया। आज उत्तर प्रदेश की सियासत दो हिस्सों में बंट गई है, एक नफरत करने वालों की और दूसरी मोहब्बत करने वालों की। हमें उन लोगों को मजबूत करना है जो नफरत नहीं करते। जनता अब मन बना चुकी है कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। जो लोग अपने आप को विश्वगुरु कहते है उनसे देश नहीं संभाला जा रहा है। आम जनता गैस के लिए परेशान है, लोग नोटबंदी की ही तरह घरेलू गैस के लिए लाइन में लगे हुए है। डीजल, पेट्रोल लगातार मंहगा हो रहा है और इसका सीधा असर आम जनता की हर जरूरत की चीजों पर पड़ेगा। इसीलिए मुसलमानों के साथ साथ सेकुलर हिंदू भी यह चाहते है कि यह सरकार हटे। यह सरकार जनहित के कार्य नहीं कर रही है। न इसको किसानों की परवाह है, न छात्रों की परवाह है, न महंगाई की परवाह है।
शेखूपुर की जनता के चुनाव लड़ने के आग्रह पर आबिद रज़ा बोले अल्लाह ताला इज़्ज़त और इज़्ज़त की जगह दोनों खुद ही तय करता है अगर शेखूपुर की जनता चाहती है कि मैं शेखूपुर से चुनाव लड़ू तो आम जनता को यह चर्चा करनी चाहिए कि वे यह कहे कि हम आबिद रज़ा के साथ है और हम आबिद रज़ा को वोट देना चाहते हैं। यह आवाज लखनऊ तक पहुंचनी चाहिए। जब आम जनता की आवाज लखनऊ तक पहुंचेगी तब अल्लाह जो बेहतर करेगा वह हम करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आम जनता का बेहद गुस्सा नजर आया। आम जनता ने यह कहा कि हमारे यहां कोई काम नहीं हुआ है और ना ही कोई नेता हमारे सुख दुख में खड़ा होता है। इस पर आबिद रज़ा बोले अगर वोट लेने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि आपके साथ खड़ा नहीं होता है, आपके इलाके का विकास नहीं करता है तो यह आपके वोट के साथ नाइंसाफी है। इसके लिए आपको अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
इस अवसर पर सभासद अनवर खां, खुर्शीद अली खां, नरेश जाटव, रणवीर यादव, मोहनलाल मौर्य, अमन यादव, हर्षित यादव, पिंकू यादव, पंकज यादव, बिजनेश यादव, बलबीर यादव, गोविंद यादव, गुड्डू यादव, रजनीश यादव, डॉ इकबाल, जुबेर अंसारी, तस्लीम, फुरकान, नबीब नेताजी, जाहिद खान, अख्तियार पूर्व प्रधान, सचिन, सदाकत, कासिम हुसैन, मंगल खान, इरफान खान, सलीम खान, किशवर खान, मुस्लिम भाई, मास्टर हसनैन, डॉक्टर उजैर, मुशीर भाई, आमिर खान, शोएब, बबलू, अनीस, रिजवान, आफाक, हाफिज अकबर, सलीम, तौकीर आदि लोग मौजूद रहे।

