बदायूॅं जनमत। डीएम अवनीश राय के निर्देशानुसार एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे से सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत आज पहले दिन परिवहन विभाग की टीमों द्वारा स्कूल परिसर में जाकर खड़े 58 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया।
साथ ही प्रवर्तन दलों द्वारा रोड पर 25 वाहन चेक किए गए जिसमें एक वाहन बिना बीमा एवं बिना प्रदूषण पाए जाने पर सीज किया गया। इसके अतिरिक्त एआरटीओ हरिओम और मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा ओवरलोड वाहनों के सापेक्ष अभियान चलाकर पांच माल वाहनों को थाना कादरचौक एवं परिवहन कार्यालय में सीज किया गया। जिसके चलते 1.5 लाख रुपये प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

