बदायूॅं जनमत। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा घोषित बी.एससी. बायो वर्ग के परीक्षा परिणाम में बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (बीआईएमटी) की मेधावी छात्रा अंबिका शर्मा ने 84% अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
उधर, अपनी सफलता पर अंबिका शर्मा ने कहा यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, गुरुजनों तथा बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मिले उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी शिक्षकों ने मुझे निरंतर प्रेरित किया, जिसके कारण मैं यह सफलता प्राप्त कर सकी। मैं अपने सभी शिक्षकों एवं परिवार की हृदय से आभारी हूँ। मेरा सपना कड़ी मेहनत और निरंतर परिश्रम के बल पर आगे चलकर एक सफल प्रोफेसर बनना है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में अपना सार्थक योगदान दे सकूँ।
महाविद्यालय के डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी ने कहा अंबिका की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उसकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। डायरेक्टर आशीष सिंघल ने कहा “लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अंबिका ने यह सिद्ध कर दिखाया है। डायरेक्टर विकास आहूजा ने कहा हमें विश्वास है कि अंबिका भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। महाविद्यालय के डीन अर्विंद गुप्ता ने शुभाशीष देते हुए कहा, “ईश्वर अंबिका को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्रदान करें और वह अपने प्रोफेसर बनने के सपने को अवश्य साकार करे।


