बदायूं में करंट लगने से ग्रामीण की मौत, पंखे के तार लगाते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी में बुधवार की तड़के बिजली तारों में पंखा के तार लगाते समय करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना उघैती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
दहगवां विकासखंड क्षेत्र के ग्राम खिरकबाडी भूड़ निवासी राजपाल (50 वर्ष) अपने घर के सामने ट्यूबवेल के पास झोपड़ी के नीचे सो रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार तड़के लगभग 4:30 बजे वह उठे और टेबल फैन का तार वहां लगे बिजली तारों में लगा रहे थे, तभी उनका हाथ तारों से छू गया।
करंट लगने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक राजपाल के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जिसमें दो पुत्रों और एक पुत्री की शादी हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *