रामपुर पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव, जेल में आज़म खां से की मुलाकात, राजनीतिक चर्चा तेज

उत्तर प्रदेश

यूपी जनमत। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार दोपहर करीब 11 बजे रामपुर पहुंचे, उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां से जेल में लगभग एक घंटे की मुलाकात की जो राजनैतिक चर्चा का विषय बनी हुई है। जेल में मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने आजम खां के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद तंजीम फात्मा से भी मुलाकात की। इस मौके पर शिवपाल यादव के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी साथ रहे।
तंजीम फात्मा व शिवपाल यादव के बीच राजनैतिक चर्चा भी हुई तथा तंजीम फात्मा के कहने पर शिवपाल यादव रामपुर के सपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया तथा 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
तय कार्यक्रम के अनुसार सपा कार्यालय के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे जहां उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के साथ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की मीटिंग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों को यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में संबोधित किया व शिवपाल यादव का रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी आना व शिवपाल-आजम खां की मुलाकात को राजनैतिक विश्लेषण इसे 2027 के चुनाव को जोड़कर देख रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *