बदायूं पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। पालिका परिसर से गुरुवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में निकली रैली में नगर पालिका के सभासद, अधिकारी, षिक्षिकाएं, कर्मचारी, स्कूल की छात्राएं, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के उत्साह से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से शहर के प्रमुख मार्ग गूंज उठे।
रैली शुरू होने से पहले पालिका परिसर में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर निर्धारित मार्ग पर रवाना हुए। युवाओं, छात्राओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। रैली के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। कई लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर तिरंगा रैली का उत्साह बढ़ाते नजर आए। लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरे नगर में जोश और उमंग का माहौल बना रहा।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग और अशोक चक्र भारत की विविधता, साहस, शांति और निरंतर प्रगति का संदेश देते हैं। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कहा कि देश को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार और प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कानून का पालन और सामाजिक सौहार्द जैसे क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाकर नागरिक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
रैली में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कहा गया कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परंपराओं के बावजूद देशवासी तिरंगे के नीचे एकजुट हैं और यही एकता राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है।
नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रैली की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय नागरिकों ने भी सहयोग करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। देशभक्ति गीतों और नारों ने रैली में शामिल लोगों में नया जोश भर दिया। तिरंगा लेकर लोगों का समूह जब शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा तो नागरिकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में हाथ जोड़कर नमन भी किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं और बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा राष्ट्र निर्माण के इतिहास से परिचित कराने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तिरंगा रैली में सभासद मुकेष साहू, मोहित सक्सेना, लियाकत अली, अबरार, ममता, मनोज कष्यप, किषोर, रफी उद्दीन, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाष सक्सेना, चन्द्र भूषण, सूर्य प्रताप सिंह, केषव गंगवार, लवी कुमार, राजेन्द्र सिंह, नवेद इकबाल गनी, सचिन सक्सेना, सुमित सिंह, महेष बाबू, रजनेष चन्द्र, साहिर हुसैन, मनोज सक्सेना, सुरेन्द्र कुमार, अब्बास अली, रिजवान आदि मौजूद थे।

तिरंगा रैली के दौरान हाथों में झंडा लिए पालिकाध्यक्ष व अन्य : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *