बदायूॅं जनमत। अलापुर थाना क्षेत्र में देर रात सखानूं कस्बे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक जूता-चप्पल कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
सखानूं निवासी यश गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता (22 वर्ष) अपने साथी विपिन (30 वर्ष) के साथ बाइक से बदायूं से लौट रहे थे। विपिन मोबाइल मरम्मत का काम करते हैं। गांव खरखोली के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर शिवम, सूरज और एक अन्य युवक सवार थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि यश गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में विपिन, शिवम, सूरज और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

