बदायूॅं जनमत। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार रविवार को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम रिठिया निवासी छुट्टन ने अपनी भांजी शबनम (19 वर्ष) पुत्री सलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी दी है। बताया गया कि परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थाना अध्यक्ष उसावां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र थी। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया तथा पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


