बदायूं में बकायेदार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, परिवहन विभाग ने 11 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बकायेदार वाहनों के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गौतम एवं यात्री व मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा अभियान चलाया गया, जिस क्रम में आज (शनिवार) को जनपद में बकाया कर (टैक्स) जमा न करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बकाया कर वाले कुल 11 वाहनों को सीज किया गया। जिसमें 02 जे.सी.बी. और 01 वैन को थाना बिनावर में बंद किया गया। साथ ही 02 जेसीबी 03 टैक्सी कार, 03 थ्री व्हीलर ऑटो उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। जिनके द्वारा लगभग बकाया टैक्स की ₹5 लाख राशि सरकारी खाते में जमा कराई जाएगी।
परिवहन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया, जिन पर विभाग का कर बकाया था। वाहन स्वामियों को नियमानुसार बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए गए।
एआरटीओ ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में बकाया कर वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे समय से अपने वाहनों का कर जमा करें तथा सभी वैधानिक प्रपत्र पूर्ण रखें, अन्यथा नियमानुसार कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *