बदायूँ जनमत। जनपद में दो अलग-अलग मामलों में लापता तीन युवतियों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। थाना आंवला, जनपद बरेली में दर्ज मुकदमे से संबंधित पूनम (20 वर्ष) एवं राजकुमारी (15 वर्ष), पुत्रियां स्वर्गीय नन्हे, निवासी ग्राम रहटुईया, थाना आंवला, जनपद बरेली की तलाश की जा रही है। इस मामले में थाना मूसाझाग एवं थाना विनावर के निवासी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना थाना आंवला पुलिस द्वारा की जा रही है।
थाना मूसाझाग में दर्ज मुकदमे से संबंधित सरोजा (16 वर्ष), पुत्री वीरपाल, निवासी ग्राम चिंजरी, थाना मूसाझाग, की भी तलाश की जा रही है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है तथा मामले की विवेचना थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा की जा रही है।
थाना मूसाझाग के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने उक्त आशय की जानकारी दी है कि पुलिस द्वारा तीनों की तलाश एवं सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी को इनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो संबंधित थाना मूसाझाग के प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल नम्बर 9454402945 अथवा पुलिस क्षेत्राधिकारी के मोबाइल नम्बर 9454401317 पर तत्काल सूचना देकर बरामदगी में सहयोग किया जा सकता है।

