बदायूं- नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन जिले में सर्वाधिक सभासदी के लिए हुए नामांकन दाखिल, देखिए लिस्ट…

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन आज शुक्रवार को जनपद के अधिकतर नगर पालिका और नगर पंचायत में सभासद पद के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
इस क्रम में कस्बा सैदपुर के वार्ड संख्या 04 नजफ अशरफ नगर से सभासद पद हेतु श्रीमती नगीना बेगम पत्नी अकरम शाह ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
उधर अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत मुड़िया से मंजू बाला, सुरेश पाल सिंह व पुष्पा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां से अध्यक्ष पद का एक और सदस्य पद के तीन पर्चे बिके। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा से अध्यक्ष पद के लिए मुंसिफ अली, शारदा गुप्ता व अनिल गुप्ता ने पर्चे भरे। वहीं सदस्य पद के 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए और तीन सेट खरीदे गए। वजीरगंज नगर पंचायत से चेयरमैन पद के लिए 6 सेट बिक्री हुए। सदस्य पद के 12 नामांकन पत्र जमा हुए जबकि 4 सेट खरीदे गए। सैदपुर से अध्यक्ष पद का एक पर्चा बिक्री हुआ। इधर नगर पालिका बिसौली से अध्यक्ष पद का एक सेट खरीदा गया। सदस्य पद के 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए जबकि पांच पर्चों की बिक्री हुई।


उधर नगर पालिका परिषद बदायूं के वार्ड संख्या 10 से अनवर खान सभासद ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं बदायूं मोहल्ला चौधरी सराय वार्ड संख्या 20 से फरहीन पत्नी साहिबे आलम और फरहीन अब्बासी पत्नी सरफराज अब्बासी ने भी नामांकन दाखिल किया है। नगर पंचायत उसहैत से वार्ड संख्या 07 से शानू अल्वी ने पर्चा भरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *