निकाय चुनाव: बदायूं जिले में कांग्रेस फेल, दातागंज प्रत्याशी पार्टी से निष्कासित, सपा – भाजपा में कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। निकाय चुनाव में जनपद में कांग्रेस पार्टी खड़ी होने से पहले ही लड़खड़ाने की स्थिति में आ गई है। नाम वापसी के दिन कस्बा उसहैत के प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया था तो आज दातागंज नगर पालिका से प्रत्याशी भी अन्य दल के प्रत्याशी के दबाव में आकर शांत स्थिति में दिखने लगे। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष की संस्तुति पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंमकार सिंह व जिला उपाध्यक्ष आतिफ खां ज़ख्मी ने बताया कि भाजपा के नेताओं ने दातागंज से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सत्य शेखर को धमकाकर बिठाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पार्टी द्वारा तत्काल प्रभाव से सत्यशेखर को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाता है। क्योंकि धमकी में आने वाला व्यक्ती राहुल गांधी का सिपाही हो ही नहीं सकता।
वहीं इस घटनाक्रम से दातागंज में भाजपा और सपा में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *