बदायूं- वज़ीरगंज चेयरमैन ने प्रथम बैठक में गरीबों का हाउस टैक्स 50 प्रतिशत मांफ किया

राजनीति

बदायूॅं जनमत। नगर पंचायत वजीरगंज की चेयरमैन पुत्र जहीर अहमद ने बोर्ड की प्रथम बैठक में वर्षो से लगे हुए हाउस टैक्स में राहत देते हुए गरीबों के हाउस टैक्स को 50 प्रतिशत तक कम कर दिया है। बता दें कि उन्होंने चुनाव से पूर्व जनता से वादा किया था कि मैं नगर पंचायत वजीरगंज में लगे हुए टैक्स को कम करूंगा। निवर्तमान चेयरमैन के द्वारा लगाए हुए हाउस टैक्स को 50 प्रतिशत तक कम करूंगा और उन्होंने अपने इस वादे को प्रथम बैठक में पूरा किया। साथ ही उन्होंने कहा गरीबों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। चेयरमैन पुत्र जहीर अहमद द्वारा कहा गया उनकी पहली प्राथमिकता वजीरगंज का विकास कराना है जो विगत 10 वर्षों में नहीं हुआ वह एक वर्ष में कर के दिखाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *