बदायूॅं जनमत। जनहित सत्याग्रह मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया। ज्ञापन में जनपद के म्याऊं ब्लॉक के नवीगंज गांव के पास पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटना और हाल में ही बी.एच.यू बनारस में एक छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के विषय को प्रमुखता से रखा गया। मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा पूंजीवादी व्यवस्था की महिलाओं को उपभोग की वस्तु समझने वाली पतित उपभोक्तावादी संस्कृति और समाज में मौजूद पुरुषप्रधानता महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा पिछड़ी मूल्य मान्यताएं और महिलाओं के साथ गैर बराबरी का व्यवहार भी बीएचयू जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। आग में घी का काम वर्तमान समय में अश्लीलता और फूहड़ता से भरी संस्कृति भी जिम्मेदार है। महामंत्री चरन सिंह यादव ने कहा कि नवीगंज में हुई सड़क दुर्घटना ने हम सब को झकझोर दिया है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। इस तरह की घटनाओं के लिए भी मूल रूप से मुनाफे पर टिकी पूंजीवादी व्यवस्था ही है। जो आम नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा को तक पर रखकर संस्थानों का संचालन किया जा रहा है। भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो इसके लिए जरूरी है स्कूलों सहित सभी निजी संस्थानों पर दबाव डाला जाए की मानक के अनुरूप ही सारे कार्य किए जाएं। इंजीनियर हर्षवर्धन ने कहा हम मांग करते हैं कि नवीगंज में हुई सड़क दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं बी.एच.यू की घटना के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। 

