उर्स के मौके पर खानकाह आलिया क़ादरिया पहुंचे धर्मेंद्र यादव, चादर और फूल पेश कर किया अक़ीदत का इज़हार

धार्मिक

बदायूॅं जनमत। तीन दिवसीय उर्स ए क़ादरी के दौरान शुक्रवार की रात सपा नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव खानकाह आलिया क़ादरिया पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मज़ार शरीफ पर चादर और फूल पेश कर अपनी अक़ीदत और मुहब्बत का इज़हार किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि खानकाह आलिया क़ादरिया से सभी धर्मों के लोगों को मुहब्बत है। यहां से हमेशा सच्चाई और एकता का पैगाम दिया जाता है। खानकाह शरीफ ने बदायूं को देश और दुनिया को विशेष पहचान दिलाई है। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान सपा नेता क़ाज़ी रिज़वान, स्वाले चौधरी, अवधेश यादव, सोहेल सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *