बदायूं में कोल्ड स्टोरेज मालिकों पर शोषण का आरोप, आलू किसानों के पक्ष में भाकियू, ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत का आयोजन बिसौली के कन्हैया कोल्ड स्टोर एंड आईस फैक्ट्री के गेट पर किया गया। जिसमें बिसौली तहसील के आलू किसानों की समस्या को लेकर पंचायत की गई। सभा के मुख्य अतिथि अरुण सिंह राठी एवं जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि आलू कोल्ड स्टोर मालिक किराए के नाम पर किसानो का शोषण कर रहे। मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह राठी ने कहा अगर कोल्ड स्टोर मालिक ने किसानों का शोषण बन्द नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अनिश्चितकालीन धरना – प्रदर्शन हर तहसील परिसर में करेगी। युवा जिलाअध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने कहा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आलू किसानों के साथ है। किसी भी किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। आलू किसानों की समस्या से सम्बन्धित ज्ञापन नायव तहसीलदार गिरजा शंकर को सौंपा।
पंचायत में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अरीबा खान, मंडल उपाध्यक्ष मो. मिया, आसफपुर ब्लाक के ब्लॉक अध्यक्ष महेश पाल सिंह, ब्लाक महासचिव रतिराम सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ब्लॉक महामंत्री प्रेमपाल सिंह, मेवाराम सिंह जिला प्रचार मंत्री, तहसील अध्यक्ष राम तीरथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्याम वावू फौजी, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, किशनवीर सिंह, रामचंद्र सिंह, जयपाल सिंह, जयनारायण शर्मा, दाताराम शर्मा, जयपाल सिंह, कुंवरपाल, महेंद्र, देशराज, छत्रपाल, नीलम सिंह, तहसील उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, कुमारपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, सौरभ मिश्रा, सचिन कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।

नायव तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए भाकियू कार्यकर्ता: जनमत एक्सप्रेस के लिए आईएम खांन की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *