बदायूं में किशोरी से दुष्कर्म; ऑडियो में बोली- प्यार करती हूं उसे जेल नहीं जाने दूंगी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के बयान भी पुलिस ने दर्ज कराए हैं। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। इस बीच युवक और किशोरी की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोपी युवक को अपना प्रेमी बता रही है।
पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के गांव बीधानगला का रहने वाला दीपू, उनकी 15 साल की बेटी को बीते 15 दिसंबर को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह को किशोरी अपने घर पहुंची। परिजनों के पूछने उसने पूरी बात बताई। इसके बाद थाने जाकर शिकायती पत्र दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

प्रेम करती हूं जेल नहीं जाने दूंगी…

किशोरी के पिता की तहरीर पर एक तरफ जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट की है। वहीं दूसरी ओर किशोरी ने प्रेमी को फोन कर उसको जेल न जाने देने की बात कही है। यह पूरी बात उसने फोन पर की, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किशोरी कह रही है कि वह प्यार करती है, जेल नहीं जाने देगी। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *