तहसील बार कौंसिल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बिसौली तहसील बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्रीश मेहरोत्रा ने शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी वकीलों के हित में काम करे। श्री मेहरोत्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सक्सेना, सचिव सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, सहसचिव अजीत यादव, कोषाध्यक्ष नवल शर्मा, आडीटर भविष्य कुमार सिंह व पुस्तकालय अध्यक्ष नितिन पाठक को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व बार कौंसिल अध्यक्ष ने कहा कि सभी संगठन अधिवक्ताओं की ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका निभाते रहें। विशिष्ट अतिथि एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि बार और बैंच के बीच सामंजस्य से ही वादकारियों का हित है। अध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि वे वकील साथियों के हित में सबसे आगे खड़े होकर कार्य करेंगे।
समारोह में तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना, सब रजिस्ट्रार विपिन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरदीप मिश्रा, दिनेश शर्मा, सुधाकर सक्सेना, अल्ताफ हुसैन, राजेश भारद्वाज, अनूप शर्मा, प्रेम शंकर यादव, कमल सक्सेना, अभीक्ष पाठक, सचिन सक्सेना, गजेन्द्र यादव, नवनीत सिंह, अफजाल खान, प्रेमपाल सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, मुकेश शंखधार, इकरार खान, नकी खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

शपथ समारोह में उपस्थित SDM व अन्य: जनमत एक्सप्रेस के लिए आईएम खांन की रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *