जनहित सत्याग्रह मोर्चा की मासिक बैठक में किसान आंदोलन के दमन पर आक्रोश व्यक्त किया गया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। जनहित सत्याग्रह मोर्चा की मासिक बैठक का आयोजन नगला शर्की में किया गया। बैठक में मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी रामचंद्र सिंह ने मोर्चा के विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा जन मुद्दों को लेकर मोर्चा को गांव गांव जाने की जरूरत है। साथ ही लोगों को मोर्चा से जोड़ा जाना चाहिए।
राजेश जौहरी ने कहा कि हर समुदाय के शोषित पीड़ित हिस्सों को मोर्चा का हिस्सा बनने का प्रयास किया जाना चाहिए। हमें मोर्चे के माध्यम से जनविरोधी नीतियों का भंडाफोड़ करने की जरूरत है।
हर्षवर्धन ने कहा कि विद्युत विभाग के संविदा कर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मोर्चा इन कर्मचारियों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए भी आगे आए। इनके संघर्ष का साथी बने। मीटिंग में मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शर्मिला रानी को सर्व सहमति से चुना गया। उन्हें अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। संचालन करते हुए महामंत्री चरन सिंह ने कहा कि एक तरफ चुनाव नजदीक है। एक बार फिर चुनावबाज पार्टियां जनता को सपने दिखा रही हैं। ऐसे में हमे जनता के बीच में जाकर चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
सत्य पाल सिंह ने कहा इस समय देश के किसान हरियाणा पंजाब की सीमा पर संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा देश भर में किसानों मजदूरों का संघर्ष चल रहा है। सरकार किसानों से दुश्मनों। की तरह निपट रही है। सरकारी दमन से किसान घायल हो रहे है तो कुछ किसानों की मौत भी हुई है। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं। लेकिन सरकार उनके रास्ते में बैरिकेड और कीले बिछा रही है। यह कृत्य हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं। सरकार फासीवादी तौर तरीके इस्तेमाल कर रही है। इस दमन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मीटिंग के बाद मोर्चा के साथियों ने किसानों के दमन के खिलाफ देश भर में काला दिवस के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। तथा आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह, राकेश सिंह, राजेश जौहरी, पूजा, शर्मिला रानी, रामचंद्र सिंह, सत्य पाल सिंह, हर्षवर्धन, चरन सिंह, देवेंद्र सिंह, डा सतीश आदि लोग उपस्थित रहे।             


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *