‘आओ बनें जागरूक मतदाता’ नुक्कड़ नाटक रैली का एसडीएम, तहसीलदार ने शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत स्विप एवं मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक रैली और पपेट शो का आयोजन बिसौली तहसील परिसर में हुआ। जहां उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला एवं नायब तहसीलदार अच्छन खांन के द्वारा शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक ‘आओ बने जागरूक मतदाता’ दर्शकों की समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही पपेट शो के द्वारा उन्होंने आने वाली लोकसभा चुनाव मतदान दिवस 7 मई 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं व अन्य सभी लोगों को उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने शपथ दिलाई। साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
स्कूली बच्चों ने तहसील परिसर के बाद रोडवेज, पुलिस चौकी, आंवला स्टैंड आनंद क्लिनिक एवं ए.आर. फिलिंग सेंटर पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक और पपेट शो का आयोजन किया गया। इस दौरान बिसौली नगर में जितने भी लोग उपस्थित रहे उनके द्वारा बीच-बीच में मतदान करने की शपथ ली गई। ए आर फिलिंग सेंटर पर रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल द्वारा समस्त बच्चों को जलपान कराया गया। साथ ही आनंद क्लिनिक पर भी डॉक्टर गुंजन गुप्ता के द्वारा भी बच्चों को जलपान कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, सहायक अध्यापक उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, नगर लेखपाल संदीप कुमार, सुधाकर शर्मा, एआरपी प्रभाकर सक्सेना, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

जनमत एक्सप्रेस के लिए आईएम खांन की रिपोर्ट: जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *