बदायूॅं जनमत। कस्बा कुंवरगांव की वार्ड संख्या तीन निवासी विमल कुमार श्रीवास्तव (24) पुत्र सत्य प्रकाश शहर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे शहर से अपने घर लौट रहा था। जहां आंवला बदायूं मार्ग गांव दुगरईया लाला सियाराम इंटर कालेज के पास उसकी बाइक से नीलगाय टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
