बदायूॅं जनमत। सदर तहसील से जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र आदि बिना सुविधा शुल्क के जारी नहीं किये जा रहे हैं। यहां तैनात कई ऐसे लेखपाल हैं जो सरकार के पार्दर्शिता वाले दावे को पलीता लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित ने भ्रष्ट लेखपाल की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
कादरचौक क्षेत्र के ग्राम मिढौली मिर्जापुर निवासी अधिवक्ता मुशीर अहमद ने अपनी पुत्री के अधिवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। जिसमें सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर लेखपाल ने झूठी और निराधार आपत्ति लगाकर तीन बार निरस्त कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में लेखपाल प्रमोद कुमार शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने 1000 (एक हज़ार रुपये) की मांग की और कहा कि बिना सुविधा शुल्क के नहीं बनेगा। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर पूरे प्रकरण की जांच उपरांत लेखपाल के विरुद्घ कठोर कार्यवाही की मांग की है। 

