महाकुंभ में हुई भगदड़ में स्वर्गवासी और घायल श्रद्धालुओं की जारी हो सूची : ओमकार सिंह

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ में स्वर्गवासी और घायल श्रद्धालुओं की सूची जारी करने को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव रजनी सिंह बागी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे।
जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के कुंभ मेले में जो घटना घटी है उसमें उत्तर प्रदेश के हजारों लोगों का पता नहीं लग रहा है। परंतु मेला प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन ने अभी तक भगदड़ में स्वर्गवासी एवं घायल हुए श्रद्धालुओं की सूची जारी नहीं की गई है। जिससे लापता हुए श्रद्धालुओं के परिवार का हाल अत्यंत बेहाल है।
प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की शासन को तुरंत संज्ञान लेकर तत्काल सूची जारी करनी चाहिए। रजनी सिंह ने कहा की हमारे जनपद के ग्राम नागपुर के निवासी राहुल ठाकुर भी इसी घटना में गुम हो गए हैं। जिनका अभी कोई पता नहीं लगा है। उनके परिवार का रो रो के बुरा हाल है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष असरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर आदि उपस्थित रहे।

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *