बदायूं में कर्ज माफी और सिंथेटिक मेंथा को लेकर किसानों का हल्लाबोल, डीएम कार्यालय पर दिया धरना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों के कर्ज माफी और सिंथेटिक मेंथा ऑयल के विरोध में डीएम कार्यालय पर धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार हम पर कर्ज को लेकर शक्ति कर रही है। वहीं सिंथेटिक मेंथा किसानों की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण है। बता दें कि कर्ज माफी को लेकर 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट की पहल से धरना समाप्त हुआ।
शहर के मालवीय आवास गृह पर हरी टोपी धारी सैकड़ों किसान उपस्थित हुए। लंगर चखा और महापंचायत में बैठ गए। दोपहर तीन बजे के बाद किसान जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। जलूस का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना और जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने किया। इस अवसर पर किसानों ने जोरदार नारेबाजी की। मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा गन्ना मिल मालिक किसानों के गन्ना पेमेंट को लेकर करोड़ों रुपये के कर्जदार हैं। उनकी नीलामी क्यों नहीं की जाती। कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत 25 फरवरी को पीलीभीत में महापंचायत करेंगे। जिसमें जिले के किसानों के कर्ज माफी का मुद्दा उठाएंगे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा नकली मेंथा मार्केट में सरकार ने उतार कर किसानों तो बर्बाद करने का काम किया है। किसान मेंथा खेती से खुश था परंतु उसकी बर्बादी का कारण केंद्र सरकार है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, चौधरी रमेश सिंह, पंडित राम कुमार शर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जुगल किशोर यादव, पप्पू सैफी, आरिफ गाजी, महिपाल सिंह यादव, रतन चौधरी, रामबाबू कश्यप, तेजराम मौर्य, नसरीन बेगम, सुशीला देवी, एकराम यादव, गौरव चौधरी, झाजन सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, कल्याण सिंह राठोड़ आदि मौजूद रहे।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *