बदायूॅं जनमत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं में बीएमसी पद पर कार्यरत 27 वर्षीय जेबा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। जेबा सोमवार सुबह 8:30 बजे अपने घर कबूलपुरा से म्याऊं में ड्यूटी के लिए निकली थी।
जेबा म्याऊं के वार्ड नंबर 10 में नैन के मकान पर किराए के एक कमरे में रहती थी। ड्यूटी पर जाने से पहले वह अपने किराए के कमरे पर गई। कुछ ही देर बाद उसके फांसी लगाने की सूचना पुलिस को मिली। म्याऊं चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो पंखे से बंधी रस्सी पर जेबा का शव लटका हुआ था। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने मृतका के भाई कासिम को सूचना दी। परिजन म्याऊं पहुंचे और शव को ले गए। परिजनों ने पुलिस को एक पत्र देकर पोस्टमार्टम और अन्य कार्यवाही से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार, जेबा ने सितंबर 2023 में बदायूं के ही एक व्यक्ति से विवाह किया था। 

