बदायूं में मकान को मस्जिद में बदलने की कोशिश; 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज, बिजली चोरी का भी आरोप

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा जबीं गांव में एक मकान को अवैध रूप से मस्जिद में बदलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सूचना मिलने पर सीओ बिल्सी संजीव कुमार और एसडीएम रिपु दमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद गांव के अलीशेर, समशाद, तरुद्दीन, फ़य्यास, अंसारी अली, अनीश, फखरुद्दीन, आलम अंसार, बुद्धपाल और राम मोहन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं बिजली विभाग ने भी इसी स्थान पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। बिल्सी कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि इसी स्थान पर 2017 में भी अवैध मस्जिद निर्माण का मामला सामने आया था। उस समय भी कानूनी कार्रवाई की गई थी। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *