बदायूं में सड़क हादसे में युवक की मौत, देर रात बारात से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिल्सी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नरैनी चौराहे के पास शनिवार की आधी रात को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी 36 वर्षीय मिथुन उर्फ रवि गुप्ता के रूप में हुई। वह एक शादी समारोह में खाना बनाने के बाद घर लौट रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल मिथुन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान की। फिर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *