पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने केक काटकर मनाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर केक काटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही शुभकामनाएं दीं और अखिलेश यादव की दीर्घायु के लिये कामना की।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा अखिलेश यादव देश के संघर्षशील व बेहद लोकप्रिय नेता हैं। विशेष तौर पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन से सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को राजनैतिक दिशा मिलती है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, सपा नगर अध्यक्ष फरहत सिद्दीकी, साजिद खां, सपा प्रदेश सचिव सय्यद आजम अली, सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद मियां, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष ज़ाहिद गाजी, अनवर खान सभासद, अबरार सभासद, मुशाहिद सभासद, नवेद सभासद, इकबाल अंसारी पूर्व सभासद, आमिर अंसारी पूर्व सभासद, अनीस सिद्दीकी, वसीम सैफी, हर्षित यादव, समर खान, युनुस अल्वी, मुजाहिद पीरजी, बबलू रिजवान, मिंटू, क्रांति यादव, एडवोकेट छोटेलाल गौतम, फहीम खान, रवि सागर, चौधरी फैजान राइन, हिमनचल यादव पूर्व प्रधान, भानू यादव पूर्व प्रधान, महेश सक्सेना, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *