आपस में लड़ रहे थे बंदर, छत पर सो रहा शख्स घबरा कर भागा, नीचे गिरने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। कोट गांव में रहने वाले 30 वर्षीय किशन मुरारी की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे की है।
किशन मुरारी गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। छत पर बने बाथरूम के ऊपर पानी का टैंक रखा हुआ था। तभी चार-पांच दर्जन बंदर आपस में लड़ते हुए छत पर आ गए। बंदरों के शोर से किशन मुरारी की नींद खुली। वह घबराकर सीढ़ियों की तरफ भागे। इस दौरान वह सीढ़ियों की जगह सीधे सड़क पर जा गिरे। परिजन तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक बच्चे की उम्र चार साल और दूसरे की डेढ़ साल है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *