कांवड़ यात्रा को लेकर DIOS ने जारी किया आदेश; सावन माह के प्रत्येक शनिवार और सोमवार का अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कांवड़ यात्रा को लेकर सावन माह में रूट डायवर्जन के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 06 से 12 तक के विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार और सोमवार का अवकाश घोषित किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव ने पत्र जारी कर कहा है कि जुलाई से प्रारम्भ हो रहे श्रवण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन के कारण जनपद के कक्षा 06 से 12 तक समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त व सम्बद्ध समस्त माध्यमिक विद्यालयों में श्रवण मास के प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार (दिनांक 12 एवं 14 जुलाई, दिनांक 19 एवं 21 जुलाई, दिनांक 26 एवं 28 जुलाई तथा दिनांक 02 एवं 04 अगस्त को विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया जाता है। इस अवधि में विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापक एवं कर्मचारियों द्वारा नियमानुसार उपस्थिति प्रदान कर शासकीय कार्यों का निर्वहन किया जायेगा। साथ ही इस अवधि में शासन व विभाग द्वारा दिये गये आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। यदि किसी माध्यमिक विद्यालय में कोई पूर्व योजित परीक्षा निर्धारित है, तो वह यथावत होगी। इस अवधि में विभाग व शासन द्वारा पूर्व निर्धारित योजना व कार्यक्रम को यथावत सम्पन्न कराया जायेगा।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *