बदायूॅं जनमत। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिल्सी रोड पर सगवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। साइकिल से बाइक के टकराने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवतियां भी घायल हुई हैं।
घटना में चरसौरा गांव के 32 वर्षीय हशमत पुत्र शानू की मौत हो गई। वह चिड़िया खेड़ा गांव की रामजानू और मुनीशा के साथ बाइक पर सवार होकर विक्रमपुर चरसौरा से इस्लामनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सगवा गांव के पास उनकी बाइक एक साइकिल सवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हशमत की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल पर सवार रामजानू और मुनीशा घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हशमत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर दोनों घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे में साइकिल सवार को कोई चोट नहीं लगी है और वह अपने घर चला गया है। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।



