हज-2026 के लिए 07 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, एक सप्ताह आगे बढ़ी तिथि

धार्मिक

बदायूँ जनमत। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उ.प्र. राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मैमोरियल हज हाउस सरोजनी नगर लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई ने हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 07 अगस्त 2025 कर दी है।
उन्होंने सभी आवेदकों को सूचित किया है कि ज़िला स्तर पर स्थापित हज-सुविधा केन्द्र/फ़ैसिलिटशन सेन्टर व साइबर कैफ़े व स्वयं ऑनलाइन वेबसाइट एचटीटीपी हज कमेटी डॉट जीओवी डॉट इन व मोबाईल ऐप ’’हज सुविधा’’ के माध्यम से हज 2026 के आवेदन निर्धारित अन्तिम 07 अगस्त तक कर सकते हैं। हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदक हज-2026 के दिशा-निर्देशों (गाइडलाइन) को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन के लिए मशीन पठित वैद्य अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना आवश्यक है, हज-2026 के लिए सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा के लिए आवेदन करने का विकल्प रखा गया है। जिसमें कम सीटें उपलब्ध हैं एवं व्यय अधिक होने की सम्भावना है तथा ऐसा विकल्प चयनित करने वालों हेतु केवल सात (07) उड़ान स्थल अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोच्चिन, दिल्ली, हैदराबाद व मुम्बई निर्धारित हैं। सामान्य यात्रा के लिए निर्धारित शर्ते हज 2025 की भांति ही रहेंगी। विस्तृत दिशा-निर्देश हज कर्मटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट एचटीटीपीएस हजकमेटी डॉट जीओवी डॉट इन व उ.प्र. राज्य हज समिति की वेबसाइट एचटीटीपीएस हजकमेटी यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। फ़ार्म भरने से पूर्व इसका अवलोकन अवश्य कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ, अन्तिम पृष्ठ, ऐडरेस प्रूफ़, बैंक खाते का विवरण जिसमें कैंसल्ड चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति भी आवेदनकर्ता को अपलोड करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फ़ार्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा एवं उसे सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियॉं मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर, लखनऊ को उपलब्ध कराना होगा।  हज-2026 ज़िला स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा के लिए मदरसा शम्सुल उलूम घण्टाघर बदायूं को हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित कर मदरसे के प्रधानाचार्य मुहम्मद इरशाद आलम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है ताकि हज यात्रियों को ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने में सुविधा प्रदान की जा सके। ज़िला स्तर पर हैल्पलाइन मोबाइल नम्बर मुहम्मद इरशाद आलम -9555584637, मुहम्मद स्वाले अली 9520558429, अफ़ज़ाल अहमद- 9456406761 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *