नई दिल्ली जनमत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक, सांसद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों ने S.I.R. के विरोध में चुनाव आयोग के दफ्तर तक जाने के लिये पैदल मार्च निकाला। जिसके अंतर्गत केंद्र की भाजपा सरकार ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर समाजवादियों को रोकने का प्रयास किया। परन्तु राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदकर निकल गए, तत्पश्चात सभी सांसदों को गिरफ्तार कर संसद मार्ग स्थित थाने ले जाया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद धर्मेन्द्र यादव सहित सभी सांसदों की गिरफ्तारी से सपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। सभी मानना है कि SIR के माध्यम से भाजपा सरकार गैरभाजपाई वोटर से वोट डालने का अधिकार छीनना चाहती है तथा पूरे देश में लोकतंत्र की जगह हिटलरशाही शासन लागू करना चाहती है। PDA की ताकत से भाजपाई सत्ता पूरी तरह से हिल चुकी है। भाजपा नेताओं में बौखलाहट फैल गयी है और घबराहट में भाजपा नेता लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। जिसे पार्टी के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में हम सभी सपा कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे और चुनाव आयोग जब तक SIR को वापस नहीं लेगा, तब तक सड़क से संसद तक संघर्ष चलता रहेगा।



