बदायूं में भेड़ चराकर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला; ग्रामीणों ने लगाया जाम, चालक को पीटा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बदायूं-दातागंज मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मूसाझाग क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के पास भैरों नगला निवासी बलवीर (35) भेड़ चराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दातागंज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के कुछ देर बाद भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जाम की वजह से बदायूं-दातागंज मार्ग पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वही ड्राइवर कस्टडी में लिया है।

भीड़ को समझाते हुए एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *