बिल्सी पुलिस का गुडवर्क; पंजाब-हिमाचल से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। बिल्सी थाना पुलिस ने बेहटा गुसाई तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने बताया कि 8 सितंबर 2025 को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंजाब और हिमाचल प्रदेश से बाइक चोरी कर बिल्सी क्षेत्र में कम कीमत पर बेचते थे। वहीं बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक राजेश पुत्र कुंवर पाल, ग्राम अंबियापुर थाना बिल्सी का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अशोक बाबू पुत्र किशन लाल ग्राम उरैना थाना वजीरगंज का निवासी है।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, सुंदर पाल सिंह, आदेश कुमार और आकाश चौधरी की टीम शामिल रही। दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *