मुंबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में प्रथम पुरस्कार जीतने वाले मोहम्मद अदीब का बदायूं आगमन पर स्वागत

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के पीआरओ सरताज अली खान के बेटे मोहम्मद अदीब खान (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) ने 7 से 9 अक्टूबर 2025 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारत सरकार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में विशिष्ट वक्ता के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कियर स्टारमर व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में अपनी प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार जीता। मुंबई में प्रथम पुरस्कार जीतने के बाद बदायूं आगमन पर दारुल उलूम शाहे विलायत मोहल्ला कबूलपुरा के तत्वाधान में मोहम्मद अदीब का एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। दारुल उलूम शाहे विलायत के सरबराहे आला हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब की सरपरस्ती में मदरसे के तलबाओ और हज़रत के मुरीदों ने फूलमाला पहनाकर मोहम्मद अदीब खान का भव्य स्वागत किया। दारुल उलूम शाहे विलायत के सरबराहे आला हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब ने मोहम्मद अदीब खान को मूमेंटो देकर सम्मानित किया। दारुल उलूम शाहे विलायत के सरबराहे आला हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब ने कहा मोहम्मद अली खान ने दूसरी बार बदायूं का नाम रोशन किया है। अदीब खान ने इंटरनेशनल में प्रथम पुरस्कार जीतकर बदायूं वासियों और भारत वासियों का सिर फखर से ऊंचा कर दिया है। इससे पहले अदीब ने बेंगलूरु में नेशनल कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार के रूप मे पांच लाख रुपये की धनराशि जीती थी। इसलिए हमने अदीब खान की हौसला अफजाई के लिए यह प्रोग्राम रखा है ताकि भविष्य में जो लोग भी बदायूं का नाम रोशन करें उनको दारुल उलूम शाह विलायत इसी तरह से मोटिवेट करता रहेगा।
इस मौके पर कारी फज़ले रसूल कादरी, कारी हसीन, कारी समीर, कारी कासिम, नईम खान, बादिउज़्ज़मा, हाफिज इरफान, हाफिज जुनैद, हाफिज मुस्लिम, हाफिज शारिक , हाफिज चमन , हाफिज मोनिस, हाफिज तुफैल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *