केसरी सिंह इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं, माध्यमिक में कक्षा 9A ने प्रथम और 9B दूसरा स्थान पाया

खेल

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत क्षेत्र के कादरचौक रोड स्थित केसरी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके अंतर्गत माध्यमिक स्तर पर तृतीय स्थान कक्षा 11ए की छात्राएं शिवानी, प्रतिज्ञा, भावना, विशुना, खुशबू, दिव्यांशी, प्रमिला, मंजू, कुमकुम, सपना, रेखा और सलोनी ने पाया। वहीं माध्यमिक स्तर पर द्वितीय स्थान कक्षा 09बी के विद्यार्थी मोहित, विशाल, लालमन और अमित ने प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान कक्षा 9A की बालिकाएं हिमांशी, सावित्री, सरिता, रेनू, ईशू, राखी, रूबी, रिंकी, रानी, काजल, अनमोल, मौसमी, नीलम और कविता ने प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिताओं में जूनियर स्तर पर तृतीय स्थान पर कक्षा सात की बालिकाओं की दावेदारी रही। जिसमें शिवानी, करिश्मा, जानवी, रूबी, अपर्णा, रजनी, खुशी और शोभा रहीं। वहीं द्वितीय स्थान पर कक्षा छह की बालिकाएं प्रतिभा, प्रियांशी, करिश्मा, कीर्ति, गुनगुन, मधु, प्रतीक्षा, काजल, नेहा और शिखा रहीं। प्रथम स्थान पर कक्षा आठ ने मारी बाजी, जिसमें दीक्षा, रियो, काली, सोमवती, पिंकी, अंजलि, शिव देवी, शशि, प्रतिभा, अंशु मोनी रहीं।
हमारे सबसे सबसे प्यारे नन्हे मुन्ने नटखटों ने भी रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। जिसमें द्वितीय स्थान कक्षा पांच के प्यार विद्यार्थी सारिका, नंदिनी, शीतल, शिल्पी, हिमांशु और आर्यन और दूसरी रंगोली कक्षा चार के विद्यार्थियों ने बनाई जो कि उनकी क्षमता से कहीं अधिक सुंदर थी। जिसमें नन्ही अंजलि, दीक्षा, राधा, राधा2,सोनू, शनि, सुमित, प्रशांत और सृष्टि।
विद्यालय के मंच को सजाने के लिए हमारी प्यारी बेटियों ने एक विशेष रंगोली को तैयार किया। जिसमें सुर्मिला, रंजन, पार्वती, भावना, शिवानी, ज्योति बहुत ही सक्रियता से रहीं। इनके साथ हमारे सभी शिक्षिकाओं की भी विशेष भागीदारी रही और संपूर्ण विद्यालय में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ छोटे से बड़ी कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही आनंद के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया।
इस अवसर पर केशरी सिंह शिक्षा विकास समिति के प्रबंधक ऋषिपाल सिंह सभी विद्यार्थियों को अपना शुभाशीष एवं दीप उत्सव, रंगोली प्रतियोगियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *