बदायूं पुलिस का एक्शन; 40 लाख की हेरोइन संग एक तस्कर गिरफ्तार, अंधेरा का फायदा उठाकर दूसरा फरार

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। थाना मूसाझाग पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब चालीस लाख रुपये की 204 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम वंश गुप्ता है। वह जिले के थाना दातागंज क्षेत्र का निवासी है। उसका एक साथी उमर फरार है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस रात्रि गस्त पर थी। तभी गांव सराय पिपरिया की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें टोका तो पुलिस को देख वो भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को धर दबोचा जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। अभियुक्त वंश और उसका साथी उमर अली हेरोइन की तस्करी में शामिल था। उमर अली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। हालांकि वंश को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। फरार आरोपी की तलाश की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने वंश गुप्ता आदि के खिलाफ थाना मूसाझाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त वंश गुप्ता ने बताया कि वो हेरोइन की तस्करी अपने अन्य साथी के साथ मिलकर करता था।

दातागंज नगर के निवासी हैं दोनों आरोपी…

इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम वंश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता मोहल्ला अर्जुन नगर वार्ड नंबर सात कस्बा दातागंज का निवासी बताया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 204 ग्राम हेरोइन नशीला पदार्थ बरामद किया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कई करीब चालीस लाख रुपये है। जबकि इसका एक अन्य साथी उमर पुत्र बाबू अंसारी निवासी ग्राम पुरैनी थाना दातागंज अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *